
अनंत पत्र
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम शुक्रवार को क्षेत्र के रमना टिकरी और जक्खिनी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पीसीएफ के चेयरमैन वाल्मीकि त्रिपाठी रहे।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने कहा कि सदस्यता अभियान राष्ट्र निर्माण का उपक्रम है। यह राष्ट्र को मजबूत बनाने का यज्ञ है।
मुख्य अतिथि वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को भारी जन समर्थन के लिये काशीवासी और काशी का सहकारिता प्रकोष्ठ बधाई का पात्र है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में डायरेक्टर मुकुंद जायसवाल, रामाश्रय सिंह, अरुण सिंह, बसंत यादव समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।