सपा विधायक के आवास से घरेलू काम करने वाली नाबालिक बरामद

Spread the love

रात एक बजे बाल न्यायालय में पेश करने के बाद किशोरी को 13 सितंबर तक के लिए भेजा गया वन स्टाफ सेंटर

अनंत पत्र

भदोही। सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर किशोरी की आत्महत्या के बाद मंगलवार की रात श्रम प्रवर्तन विभाग, पुलिस व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम संयुक्त रूप से पहुंची। जहां पर टीम ने उनके आवास से घरेलू सहायिका के रुप में काम-काज करने वाली एक नाबालिग को बरामद किया।
रात के समय ही सीडब्ल्यूसी की टीम बरामद किशोरी को कोतवाली ले आई। जहां पर उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। उसके बाद नाबालिग का महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। रात के करीब एक बजे किशोरी को बाल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद किशोरी को वन स्टाफ सेंटर के लिए भेज दिया गया। जहां पर नाबालिग को 13 सितंबर तक रखा जाएगा। किशोरी विधायक जाहिद के आवास पर घरेलू सहायिका के रुप में काम-काज करती थी। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को विधायक आवास पर कई वर्षों से घरेलू काम करने वाली एक 17 साल की लड़की का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। मृत किशोरी के पिता व चाचा का बयान दर्ज किया गया है। मृतका नाबालिग दी। विधायक के आवास से एक और नाबालिग मिली है। किशोरी की उम्र 16 वर्ष के करीब है। प्रशासनिक टीम के द्वारा आगे जिस तरह के तथ्य पेश किए जाएंगे। उसके अनुसार आगे मामले में कदम उठाए जाएंगे। उधर, विधायक ने कहा कि घटना से दुखी हैं। जिस लड़की को टीम ले गई है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका चचेरा भाई हमारी गाड़ी चलता है। जिस लड़की ने विधायक के आवास पर आत्महत्या की है। उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया। पुलिस की मानें तो उसकी मौत हैंगिंग से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *