परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया 59 वाँ शहादत दिवस

Spread the love

एनसीसी धारक छात्र सुबेदार सिंह यादव ने सैनिकों विभिन्न मांग किया

अनंत पत्र

वाराणसी। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 59 वाॅ शहादत दिवस कैंटोनमेंट नदेसर में मंगलवार को महनाग निवासी समाजसेवी एवं एन सी सी धारक छात्र सुबेदार सिंह यादव के नेतृत्व में मनाया गया। शहीद वीर अब्दुल हमीद 1965 में आज के ही दिन देश का सेवा करते हुए शहीद हो गये थे जिनको पुरा भारत याद करता हैं।शहीद वीर अब्दुल हमीद परमवीर चक्र विजेता से सम्मानित हैं जो कि देश का सबसे बढा सम्मान होता हैं। शहीद वीर अब्दुल हमीद की जीवनी इतिहास में दर्ज हैं जिससे युवाओं को सिख मिलता हैं।शहादत दिवस मनाते हुए सुबेदार सिंह यादव ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि सैनिकों के लिए अलग से प्रोटोकॉल बने एंव परिवार वालों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी हो जिससे हमारे देश के सैनिकों का सम्मान बना रहे और परिवार वाले सुरक्षित रहे। हमारे देश के सैनिक रुद्र रुप होते हैं जिससे पुरा देश सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *