
अनंत पत्र
वाराणसी त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के तहत विकासखंडस्तरीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टरीफार्म स्थित ब्लाकस्तरीय बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र पर बुधवार पर आयोजित किया गया।
इस दौरान कृषि विशेषज्ञ अवधेश सिंह ने कहा कि मक्का की खेती किसानों के लिए फायदेमंद हैं। उन्होंने इसकी बुआई करने की विधि, रोग व कीट नियंत्रण के बारे में विस्तृत चर्चा किया।
प्राविधिक सहायक सिद्धेश्वर कुमार द्वारा मक्के की कब बुआई करने का समय, प्रजाति, कटाई की जानकारी देने के साथ ही मक्का के उपयोग से मानव जीवन में होने वाले लाभ को बताया।
इसके साथ ही कृषि विशेषज्ञों ने मृदा जांच, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आदि के बारे में जानकारी दी। किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने जिज्ञासाओं को शांत किया।
संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक विनय सिंह ने किया।
प्रशिक्षण लेने वालों में रमसीपुर, केसरीपुर, रमना, मिसिरपुर, ककरहिया, दाऊदपुर आदि गांवों के किसान शामिल थे। इस दौरान कुमारी निधि, सुप्रिया सोनी, प्रीति लता, रामनरेश आदि कृषि कर्मी उपस्थित थे।