कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शहरी सीएचसी चौकाघाट का हुआ अंतिम मुल्यांकन

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी । कायाकल्प कार्यक्रम वर्ष 2023-24 के लिए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौकाघाट का सोमवार को अंतिम मूल्यांकन (एक्स्टर्नल असेस्मेंट) किया गया। असेस्मेंट करने वाली टीम में डॉ श्रीया सिंह, डॉ मोहम्मद आबिद एवं डॉ रुचि पाठक शामिल रहीं। सीएचसी पर किए जा रहे सिविल कार्य के पूरे होने के पश्चात साफ-सफाई एवं उचित स्थान पर समस्त उपकरण व सामग्री के पाये जाने को लेकर टीम ने काफी प्रशंसा की। टीम के द्वारा लेबर रूम (प्रसव कक्ष), सामान्य वार्ड, लैब, फार्मेसी एवं ऑपरेशन थियेटर आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब को सुदृढ़ीकरण करने का निर्देश दिया। प्रसव कक्ष और फार्मेसी में प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि सीएचसी चौकाघाट का कायाकल्प पूर्ण कराने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी, अधीक्षक डॉ फाल्गुनी गुप्ता, एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ अमित सिंह, मंडलीय शहरी सलाहकार मयंक कुमार राय, जिला नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक आशीष सिंह आदि के दिशा निर्देश से सीएचसी की टीम अर्चना अग्रवाल, लीलावती, सुशीला, मधुबाला, राखी, प्रियंका, श्वेता सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने अपना कार्य का बेहतर सम्पादन किया है। अधीक्षक डॉ फाल्गुनी गुप्ता ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के तहत हुये पहले असेस्मेंट में सीएचसी को 71 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुये थे। दूसरा यानि पीयर और अंतिम असेस्मेंट का परिणाम आना बाकी है, जो जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) के रूप में संचालित शहरी सीएचसी चौकाघाट पर लगातार चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हम बिना किसी भेदभाव के सभी सरकारी चिकित्सालयों और प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आए हुए सभी मरीजों को उच्च श्रेणी की चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करा सकें, जिसके लिए समस्त स्टाफ सदैव कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *