881 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

तीनों विधानसभा के आयोजित समारोह में अन्य दलों के सैंकड़ो की संख्या में भाजपा में हुए शामिल,सैकड़ों की हुई घर वापसी

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डा० नीलकंठ तिवारी व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया शामिल

दर्जन भर पूर्व पार्षद ने भी ली सदस्यता,सभी ने मोदी योगी को बताया प्रेरणास्त्रोत

अनंत पत्र

वाराणसी I वाराणसी में आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व दक्षिणी, उत्तरी व कैंट विधानसभा में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा साथ ही सैकड़ों लोगों ने घर वापसी किया। उत्तरी में 356, दक्षिणी में 125 तथा कैंट में 300 लोग हुए शामिल।
उत्तरी विधानसभा में हुए मिलन समारोह में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान बराबर है। सबका साथ सबका विकास पर पार्टी काम करती है सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत करें।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पूरा सम्मान होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी भाजपा सरकार में बिना भेदभाव सभी का कार्य होता है। महानगर अध्यक्ष ने पटका, टोपी और माला पहनकर स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय नीचीबाग़ में हुए कार्यक्रम में विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने सभी नए सदस्यों को पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के कामों एवं राज्य में मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों से प्रभावित होकर, सभी पार्टियों एवं सामाजिक क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। डा नीलकंठ तिवारी ने कहा की आज जनता अपने आसपास विकास को महसूस कर रही है लिहाजा जनता का दवाब अपने जनप्रतिनिधियों पर रहता है कि वे विकसित भारत की यात्रा में मोदी जी का साथ दे।
कैंट विधानसभा में गुलाब बाग सिगरा पार्टी कार्यालय पर हुए आयोजन में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी से प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की मार्गदर्शक भावना ‘सबका साथ सबका विकास’ हर किसी को आकर्षित कर रही है।
आज शामिल होने वालो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री रवि जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय, 5बार के प्रधान रहे श्याम प्रकाश उर्फ रेखा राजभर, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह चुनमुन, पूर्व पार्षद गण विनय शाजेदा, डॉ रविंद्र सिंह, पूर्णमासी गुप्ता, भरत जायसवाल, मनीष यादव, इंद्र बहादुर पटेल, इंद्रदेव पटवा, राजू सोनकर, अजय वर्मा, मनोज सिंह, सपा के पूर्व पार्षद विक्की यादव, संतोष सेठ, कृष्णकांत, टाउनहॉल गोमती व्यवसायी समिति अध्यक्ष सुजीत कु० वर्मा, अजय गुप्ता, राकेश सेठ, इकबाल, शकील अहमद, पूर्व पार्षद मनोज सेठ, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, पूनम सिंह, अमर बोस, मुन्ना यादव, रेनू कुरैशी, समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साथ ही आगे और भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने वाले हैं I
इस दौरान कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के संयोजक जगदीश त्रिपाठी, उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, दक्षिणी संयोजक आलोक श्रीवास्तव, कैंट संयोजक अभिषेक मिश्रा, अंबरीश सिंह भोला, अशोक पटेल, मधुप सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, रतन मौर्य, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, योगेश सिंह पिंकू, संजय केशरी, दिनेश यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *