जैविक खेती आज के समय की जरुरत। सुनील पटेल

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देष्य से नमामि गंगे और कृषि विभाग वाराणसी द्वारा जैविक किसान मेले का आयोजन आराजी लाईन के भतसार गांव में किया गया।
मेले को संबोधित करते हुए रोहनियां विधायक सुनील पटेल ने कहा कि सारायनिक खेती से घातक बीमारिया पैदा हो रही हैं। इससे बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझायी गई विधियों से जैविक खेती करना जरुरी हो गया है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते कहा कि जैविक स्वास्थ्य एवं आर्थिक समृद्धि और पर्यावरण में सकारात्मक प्रभाव प्रभाव आयेगा जो कि मानव जीवन के हितकारी होगा।

एडीओ एजी आराजी लाईन अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों को पीएम किसान की समस्याओं के सामाधान का भरोसा दिया और इसको ठीक कराने के उपाय बताते हुए जैविक खेती की महत्ता को बताया।

पूर्व एडीओ एजी आराजी लाईन श्रीराम ने किसानों को जीवामृत,बीजामृत,घनजीवामृत,दशपर्णी अर्क,नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र आदि के बनाने की विधियों एवं उपयोग के तरीकों की जानकारी दी।
एफपीओ/एफपीसी के बारे में किसानों को रुद्रकाशी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ ओम प्रकाश दूबे ने बताते हुए इससे जाड़ने पर किसानों को होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
जैविक किसान राधेश्याम और जितेंद्र नारायण पाण्डेय ने अपने जैविक खेती के अनुभवों से किसानों को अवगत कराया।
टीएसी फुलझार प्रसाद ने कृषि विभाग की किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के टीएसी प्रवीन कुमार सिंह किया।
धन्यवाद ज्ञापन संदीप तेवतिया ने किया।

इस मौके पर नमामि गंगे ईकोवा के जिला प्रभारी संदीप तेवतिया, भतसार के ग्राम प्रधान वृजेश कुमार पटेल,टीएसी राज कुमार,अनिल कुमार,सागर प्रसाद,धनुषधारी,चंद्रेश कुमार,सुरेश कुमार,सरीता देवी,सीमा देवी,संगीता देवी कलावती देवी समेंत चार सौ से अधिक की संख्या रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *