छात्रवृत्ति पाने से छात्रों के हौशले में होती है बृद्धि। विनोद राय

Spread the love


महामना इंटर कॉलेज बच्छाव में बाटा गया अनुराग वैभव प्रधान मेधावी छात्रवृत्ति

अनंत पत्र

वाराणसी: राजातालाब। महामना इंटर कॉलेज बच्छाव में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव विनोद राय ने कहा कि छात्रवृत्ति पाने से छात्रों के हौसले में वृद्धि होती है। साथ ही अन्य छात्रों में भी प्रतिस्पर्धा आती है। कहा कि छात्रों को अच्छा करने के लिए सदैव परिश्रम करते रहना चाहिए। डॉ विनोद राय यहां अनुराग वैभव प्रधान मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे थे। विद्यालय के 22 छात्राओं में 50000 से अधिक रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय में छात्रवृत्ति योजना के तहत अब तक कुल पांच लाख का कोष स्थापित किया गया है।इस अवसर पर छात्रवृत्ति योजना संचालित करने वाले सिद्धार्थनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान का संदेश पढ़कर सुनाया गया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य हरेंद्र राय ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान यहां पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह रामफल प्रधान और शिमला प्रधान ने भी संबोधित किया। शिमला प्रधान की ओर से विद्यालय के छात्रवृत्ति निधि के लिए (116000)एक लाख सोलह हजार नगद भी दिए गए जिस विद्यालय कोष में रखा जाएगा। छात्रवृत्ति पाने वालों में अंजली मोर्य, अशोक कुमार, अभिषेक, चांदनी, मुस्कान, आंचल पाल, साधना, अस्मिता, काजल, प्रतिमा व अन्य रही। छात्रवृत्ति विद्यालय के मेधावी छात्रों का चयन करके दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *