प्रबुद्ध महिलाओं के सहारे समाज में पैठ बनाने की योजना

Spread the love

4 फरवरी को होने वाली प्रबुद्ध महिला सम्मेलन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

अनंत पत्र

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुलाब बाग में आगामी 4 फरवरी को होने वाले प्रबुद्ध महिला सम्मेलन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में 33% आरक्षण देने के बारे में बताया। उन्होंने भाजपा के वोट प्रतिशत में 10 फीसदी का इजाफा कैसे किया जाए, के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं नमो ऐप, सरल अप और सोशल मीडिया चलाना जानती हैं वह बहनें स्मार्ट महिला हैं।
बैठक में क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने आगामी 4 फरवरी को और महिला कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का दायित्व पदाधिकारी को सौंपा।कार्यक्रम की संयोजिका महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित को बनाया गया है। उक्त प्रबुद्ध महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी होंगी।
महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुनीता सिंह, प्रियंका दुबे, विनीता सिंह, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, मीरा गुप्ता, साधना पांडेय, मंजू सिंह, प्रज्ञा पांडेय, नेहा कक्कड़ सहित महिला मोर्चा की सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *