गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला

Spread the love


हर वार्ड में भाजपा के कार्यकर्ता प्रवास कर 10% वोटरों को पार्टी से जोड़ेंगे



अनंत पत्र

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ऐतिहासिक योजनाओं को “गांव चलो अभियान” के तहत जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी से जोड़ेंगे युवा मतदाताओं को, जिसकी तैयारी को लेकर बुधवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर “गांव चलो अभियान” के तहत महानगर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी व एमएलसी अरुण पाठक रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।
कार्यशाला की प्रस्तावना और अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सभी को जनता के बीच अपना प्रत्याशी कमल का फूल बताना है और अपनी केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार सरकार बनाना है। इस अभियान से लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी तय की गई।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी प्रभारी व एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि यह अभियान बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य हम सभी महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा के कुशल नेतृत्व में जिले के सभी गांवों व वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाना है और एक दिवसीय प्रवास कर बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा की नीतियों के माध्यम से 10% मतदाता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करवाना है।
कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, वाराणसी प्रभारी व एमएलसी अरुण पाठक, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह व अशोक पटेल, कार्यशाला संयोजक अभिषेक मिश्रा मंचासीन रहे।
कार्यशाला का सफल संचालन महानगर उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राहुल सिंह ने दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से आत्मा विश्वेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक कुमार, डॉ रचना अग्रवाल, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ हरि केसरी, विवेक मौर्य, बृजेश चौरसिया, किशन कन्नौजिया, दिलीप साहनी, योगेश सिंह पिंकू सहित सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *