भट्ठी के महान स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र ने फहराया तिरंगा

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। विकास खण्ड काशी विद्यापीठ के भट्ठी गाव में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रणजीत सिंह बाबा के जन्म भूमि पर उनके पौत्र सनत कुमार सिंह भावी अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक वाराणसी ने अप निज आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उन्होने अपने स्व बाबा महान स्वतंत्रता सेनानी रणजीत सिंह द्वारा गोरे अंग्रजों द्वारा उन्हे दी गई कठिन यातनओ की चर्चा की तो उपस्थित लोगों की आखें भर आई।
ध्वजा रोहण कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह,प्रेमलता यादव,रीता राय,अनुराधा यादव, आरती,सत्या साहेब,मान्या साहेब,विराट साहेब,नरमू यादव,रेवती रमण सिंह,जय साहेबआदि ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने वाले अनेक महापुरुषों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *