स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। 500 वर्षों के संघर्ष और लाखों रामभक्तों के बलिदान के फलस्वरूप श्री अयोध्या जी मे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भगवान श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा हेतु प्रत्येक रामभक्त परिवार तक भगवान राम लला के आमंत्रण के रूप में अयोध्या जी से पूजित अक्षत का घर – घर वितरण हो रहा है।
जाल्हूपुर बाजार में पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी के नेतृत्व में निकाली गई। पवित्र कलश के दर्शन एवं स्वागत में क्षेत्रवासियों में अद्भुत भक्ति भाव नजर आया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिरईगांव के संयोजन में यह यात्रा सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में संघ के जिला संयोजक प्रदीप जी,बजरंग दल संयोजक अभिषेक, खंड संघचालक शिवधनी जी,श्रीनारायण,सुनील जी,संयोजक आकाश मिश्रा एवम मुकेश सिंह,बिट्ठल, सितारानी सिंह,अखिलेश ,प्रवीण,राजेन्द्र सहित कई गणमान्य क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *