डिजिटल क्राप सर्वे का प्रशिक्षण सुरु

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रबी 2023-2024 में ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रप सर्वे) अन्तर्गत आमुखीकरण प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 04.01.2024 को कृषि भवन लखनऊ में मा0 कृषि मंत्री जी, मा0 कृषि राज्य मंत्री जी, मा0 मुख्य सचिव, मा0 अपर मुख्य सचिव (कृषि) एवं मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद के द्वारा किया गया, जिसका लाईव वीडियों स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त सभागार वाराणसी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हंसराज विश्वकर्मा सदस्य विधान परिषद/जिलाध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए0 के0 सिंह, उप कृषि निदेशक वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे जनपद के समस्त तहसील के 10-10 सर्वेयर 5-5 वेरिफायर उपस्थित थे। रबी 2023-2024 में ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रप सर्वे) का कार्य दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 31.01.2024 तक किया जायेगा, जिसमें रबी में बोई गई फसल का सर्वे डिजिटल क्रप सर्वे एप के माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *