योगी बोले। अयोध्या जाने से जो संकोच करते थे। अब कहते है निमन्त्रण नही मिला

Spread the love


मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वृंदावन पहुंचे। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग अयोध्या जाने से संकोच करते थे। वह अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण नहीं मिला। जनता जानती है सच क्या है। उन्हें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। अब संघर्ष से नहीं संवाद से हल निकलेगा। हर नागरिक का ये संकल्प होना चाहिए कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने में सहयोग करे।”
योगी ने वात्सल्य ग्राम में आयोजित साध्वी ऋतंभरा के 60 वें जन्म दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हम कहते थे कि हर स्वावलंबी अयोध्या की तरफ जय श्री राम का हुंकार कर देगा तो समस्या खत्म हो जाएगी। वैसा ही हुआ। 22 जनवरी के बाद अयोध्या धाम को देखिए त्रेता युग याद आ जाएगा।
हजारों साल पहले भगवान राम पुष्पक विमान से आए थे। अब वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया। अयोध्या के पास 5,6 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। रेल मार्ग, सड़क मार्ग, वायु मार्ग से जोड़ दिया। अब जल मार्ग से जोड़ने पर काम चल रहा है। 140 करोड़ भारतवासी जब नेशन फर्स्ट के भाव से काम करेंगे तो कोई ताकत हमें नहीं झुका सकती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *