ई लाटरी के द्वारा किसानों को मिलेगा कृषि यंत्र। उप कृषि निदेशक

Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी  समिति के माध्यम से होगा लाभार्थियों का चयन

अनंत पत्र

वाराणसी।  वाराणसी जनपद के सभी किसानों को वित्तीय वर्ष 2023-24 से कृषि विभाग द्वारा पहले आया पहले पाया की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

  उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अब कृषि यंत्र वितरण के लिए  लाभार्थी चयन मे ‘‘पहले आया पहले पाया‘‘ व्यवस्था को समाप्त करके प्राप्त बुकिंग से ईलाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन व्यवस्था प्रारंभ की गयी है। 

 कृषि यंत्रीकरण के समस्त योजनाओं एनएफएसएम, एसएमएएम, व एनएफएसएम टीवीओएस में कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आनलाइन  आवेदन की बुकिंग बीते 30 नवंबर को मध्यान्ह 12 बजे से प्रारंभ हो गयी है।

 इच्छुक कृषक आगामी 14 दिसंबर रात्रि 12 बजे तक आवेदन की बुकिंग कर सकते हैं।

 आवेदन करने वाले इच्छुक कृषक विभागीय दर्शन पोर्टल (www.agriculture.up.gov.in) पर यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालकर व लिंक पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों के आवेदन किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प होगा यदि पोर्टल पर मोबाईल नंबर बंद होगा तो लाभार्थी के नये मोाबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने का विकल्प दिया गया है।

 प्राप्त समस्त बुकिंग की सूची से जनपदस्तर पर जिलाधिकारी अध्यक्षता मे गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ईलाटरी के माध्यम से विकासखण्डवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जायेगा।

ईलाटरी हेतु स्थल, तिथि व समय की जानकारी आवेदकों को उप कृषि निदेशक द्वारा समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों के द्वारा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *