
भदोही। लायंस क्लब ज्ञानपुर द्वारा लायंस सेवा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में भर्ती 18 मरीजों एवं उनके साथ आए 40 तीमारदारों को फल वितरित किया।
इस कार्य क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेंद्र प्रसाद, डा धीरज प्रकाश, डा बी डी वर्मा ने लायंस पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मरीजों का कुशल क्षेम लेते हुए कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रायोजक सर्विस चेयरमैन लायन अभय श्रीवास्तव,लायन अध्यक्ष संजय तिवारी,सचिव लॉयन हरेंद्र प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष लॉयन विमलेश पांडेय,लायन डा भारतेंदु द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष लायन आनंद कुमार गुप्ता,प्रथम उपाध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता,लायन अरविंद भट्टाचार्य आदि गणमान्य
उपस्थित थे।