घर घर भ्रमण कर बुखार के मरीजों का ट्रेसींग कर रही है आशा कार्यकर्ती। सीएमओ

Spread the love

     वाराणसी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि समस्त राजकीय/निजी चिकित्सालयों से ओ०पी०डी० व कुल बुखार के मरीजों की सूचनाएं प्रतिदिन गूगल शीट व यूडीएसपी पोर्टल के माध्यम से ली जा रही है। वर्तमान में समस्त बुखार के मरीजों की जांच सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जा रहा है। साथ ही आशा द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार
के मरीजों के ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है।
      उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार 15 सितम्बर को समस्त राजकीय चिकित्सालयों में कुल बुखार के 1927 व्यक्तियों की मलेरिया जांच में कोई भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया। साथ ही 1927 व्यक्तियों की रैपिड किट एनएस1 जांच में 34 एनएस1 पॉजिटिव पाये गये। एनएस1 पॉजिटिव की दर 1.76 प्रतिशत पाया गया। इन 34 एनएस1 पॉजिटिव में 02 एलाइजा पॉजिटिव पाये गये। जनपद में डेंगू के वर्तमान में 120 व्यक्तियों की पुष्टि हुई है, जिनमें समस्त रोगियों के सापेक्ष निरोधात्मक कार्यवाही यथा एंटीलार्वा स्प्रे, फागिंग, लार्वा स्रोत विनष्टीकरण का कार्य किया गया है। जनपद के 70 हॉट स्पाट शहरी व 62 ग्रामीण हाट स्पाट में नगर निगम
व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार एंटीलार्वा का छिड़काव व फागिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 97417 घरों का सर्वे किया गया है। कुल 252937 ब्रीडिंग स्थलों
की जांच की गयी, जिसमें 20282 स्रोत विनष्ट किये गये है। मच्छरजन्य परिस्थितियों हेतु कुल 546 व्यक्तियों को नोटिस दिया गया है। जनपद के समस्त निजी व सरकारी विद्यालयों में फागिंग व छिड़काव की कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक रविवार को विद्यालयों में छिड़काव का कार्य
किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार हेतु “क्या करें, क्या न करें” की सूचना व ऑडियो विजुअल का प्रसारण शहर के 55 पी०ए० सिस्टम से किया जा रहा है। 20 मैसेज डिस्प्ले बोर्ड शहर के विभिन्न स्थलों पर नगर निगम द्वारा संचालित है। राजकीय चिकित्सालयों में पर्याप्त बेड आरक्षित हैं। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 05 व प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 02 बेड आरक्षित किये गये हैं। कुल 39 ब्रीडिंग चेकर्स द्वारा हाट स्पाट क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर लार्वा चेकिंग का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *