
अनंत पत्र। पंकज कुमार द्विवेदी
ज्ञानपुर,भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शुभ जन्मदिवस एवम आयुष्मान भव पखवाड़ा के प्रथम दिन रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 22 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया एवम 11 यूनिट रक्तदान हुआ।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल का सर्टिफिकेट प्रदान किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संतोष कुमार चक,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार,जिला ब्लड बैंक प्रभारी अनुपम जायसवाल,लायन अध्यक्ष संजय तिवारी,सचिव लॉयन हरेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष लॉयन विमलेश पांडेय,लायन आर सी त्रिपाठी,लायन अरविंद भट्टाचार्य,लायन कमलेश आदि अनेक लॉयन सदस्य शिविर में उपस्थित थे।