सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिल कर सौपा पत्रक


अनंत पत्र
वाराणसी। सौरभ की हत्या कांड का मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को मृतक के परिजनों को ढांढस बधाने पँहुचे सकलडीहा से विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मृतक के मझले भाई सोनु ने बताया कि जब मेरे भाई को घेर कर अपराधी निर्दयता पुर्वक पिटाई कर रहे थे।जानकारी होने पर हमने डायल 112 पर सूचना देकर साथ में ही मौके पर पहुँचना चाहता था। लेकिन चौबेपुर पुलिस ने मुझे मारपीट कर थाने लेकर चली गई और मुझे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मैं तड़पता रहा। जब मेरे भाई सौरभ की मौत हो गई तो मुझे चौबेपुर द्वारा छोड़ा गया। पीएम होने के बाद शव को देने में काफी विलम्ब किया गया। मृतक के पिता चौबेपुर पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। इस पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर न्याय दिलाने का आस्वाशन दिया। इसके अलावा सपा मुखिया अखिलेश से पूरे मामले से अवगत कराने और लखनऊ सदन में सौरभ हत्याकांड को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही।
ज्ञात हो बीते सोमवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी महासीपुर निवासी सौरव यादव की कार सवार अपराधियों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया था।जिसकी बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता ने भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद उसी रात पुलिस ने मेरे दूसरे पुत्र सोनू यादव को उठा कर थाने पर बैठा लेने और बुरी तरह से मारने पिटने का आरोप लगाया है।
पुलिस कमिश्नर से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल,सौपा पत्रक
सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान के नेतृत्व में एमएलसी आशुतोष सिन्हा,विधायक प्रभु नारायण सिंह मीडिया से कहा कि इस निर्मम हत्या काण्ड का मामला सदन में उठाऊँगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नामजद आरोपियों के घर पर योगी सरकार का बुलडोजर कब चलेगा। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहयोग दिलाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मिल कर सम्पुर्ण घटना क्रम से अवगत कराया और चौबेपुर पुलिस की भूमिका की भी जाँच कराने की मांग की है। इस मौके पर सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह,एमएलसी आशुतोष सिन्हा,पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, आनन्द मौर्य, बाबूलाल यादव, रामधारी यादव, अक्षय कुमार उर्फ बबलू प्रधान, रिंकू पहलवान सहित अन्य लोग शामिल थे।