संबिधान आधारित समान्य ज्ञान परीक्षा में चयनित बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Spread the love

सुभाष इंटर कॉलेज चौबेपुर के 37 बच्चों का दिया गया प्रमाण पत्र और उपहार

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चों को संविधान की सामान्य जानकारी से अवगत कराने की पहल

चौबेपुर, वाराणसी। संविधान के बारे बच्चों को सामान्य जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के कक्षा आठ से दस के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुभाष इंटर कॉलेज चौबेपुर के चयनित 37 बच्चों को पुरस्कृत किया गया . इस विद्यालय में परीक्षा का आयोजन कुछ दिन पूर्व कराया गया था।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को संविधान की प्रमुख विशेषताओं को जानना चाहिए जिससे वे बड़े होकर जनहित में आम जन को जागरूक कर सकें और अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहें।

सुभाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ भानु प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान में निहित प्रमुख तत्वों को विद्यार्थी जीवन से ही अवगत कराने की दिशा में संस्था का यह प्रयास उल्लेखनीय है, खेल खेल में ही बच्चे संविधान के बाबत जो जानकारी हासिल कर लेंगे वह उनके लिए जीवन भर उपयोगी रहेगी।

सामाजिक कार्यकर्त्ता मनोज यादव ने कहा हम विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार गतिविधि का संचालन कर रहे हैं जिससे बच्चो का आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य के जागरूक नागरिक बन सकें।

सभी चयनित बच्चों को संस्था की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के रौनक सोनकर, विवेक चौहान,सुजीत सोनकर, नितिन पाण्डेय विकास यादव, काजल सरोज और रोली से संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आयोजन में मनोज यादव, पिंटू, रवि प्रताप सिंह, संजय सिंह सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *