राजातालाब पंचकोशी मार्ग पर कूड़े का अम्बार, बदबू से ग्रामवासी परेशान

Spread the love

वाराणसी: राजातालाब। राज कुमार गुप्ता। ग्राम चायत कचनार के कर्मचारियों की लापरवाही से कूड़े का अंबार लग गया है। इससे कचनार पंचक्रोशी पथ के आसपास रहने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भयंकर दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बारिश में तेज हवा के साथ कूड़ा व गन्दगी लोगों के घरों में जा रही है। समस्या का निस्तारण नहीं होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

कचनार गाँव गल्लामंडी पंचक्रोशी पथ के किनारे कूड़ा घर और डस्टबीन नही होने से पथ के किनारे खाली प्लाट में आसपास के लोगों द्वारा मज़बूरन यहाँ कूड़ा फेंका जा रहा है। वीआईपी मूवमेंट होने पर बीच-बीच में यहां एकत्रित किए गए कूड़े कचरे को कहीं दूर हटाया जाता है। लेकिन ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते महीनों से इस अवैध कूड़ा घर में कचरे का अंबार लगा हुआ है । बारिश शुरू होने के साथ ही कचरे से दुर्गंध उठने लगी है। आलम यह है कि यहाँ के रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है । कूड़े के अंबार के चलते जहां बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा है, वहीं लोगों का भयंकर दुर्गंध में सांस लेना मुश्किल हो गया है। बारिश में तेज हवाएं चलने से कूड़ा घर में रखा कचरा व पॉलीथिन आदि उड़कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। इसको लेकर यहाँ के रहने वाले लोगों में आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने ट्वीट कर अवैध कूड़ा घर में महीनों से रखा कचड़ा हटाए जाने की मांग अफसरों से की है।

इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान का कहना है कि मामले की जानकारी है। यदि ऐसा है तो समस्या का निदान कराते हुए ग्राम वासियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *