शीतला चिल्ड्रेन स्कूल में पाँच दिवसीय काशी सांसद संस्कृत महोत्सव का दूसरा दिन

Spread the love

लोहता। स्थानीय क्षेत्र के हरपालपुर ग्राम में स्थित शीतला चिल्ड्रेन डेवलपमेंट स्कूल में भाजपा खुलासपुर मंडल के लोगों ने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन भी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्कूल के प्रबंधक राजन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों छात्र छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन होना नितांत आवश्यक है इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें एक मंच मिलेगा जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विभिन्न आयु वर्ग में पंजीकृत छात्र व छात्राओं ने गायन और वादन की प्रस्तुति कर लोगो का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रधर तिवारी, राजकुमार, विनोद कुमार पांडे, रविंद्र कुमार सिंह ,उषा सिंह, संतोष कुमार सिंह,अखिलेश कुमार यादव, शशांक,हरिराम,पंकज कुमार पाठक,राजकुमार ,सोनम केसरी,सरिता,संगीता यादव, वीरेंद्र प्रताप सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *