एचटी लाईन पर पेड़ की डाल टूट कर गिरी,विद्युत आपूर्ति ठप

Spread the love

वाराणसी: राजातालाब में गुरूवार की बीती रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान अचानक राजातालाब थाने के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से करीब छह घंटे बिजली गुल रही।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राजातालाब में बीती रात करीब तीन बजे अचानक बारिश का दौर शुरू हुआ। जो करीब आधे घंटे चला। इसी बीच पेड़ की टहनी टूटकर एचटी लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया। इसे सुधारने में करीब छह घंटे का समय लगा।

इसके चलते राजातालाब, रानी बाज़ार समेत आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोग परेशान हो गए। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली गुल रहने से रक्षा बंधन पर लोगों के व्यापार पर असर पड़ा। व्यापारी भी बिजली गुल के चलते दुकानों से बाहर आ गए। वहीं अंधेरा होने से लोगों को परेशानी हुई।

बिजली गुल, रोज की परेशानी
बिजली गुल होना राजातालाब के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। यहाँ बिजली की दिनभर में करीब आधा दर्जन से अधिक बार ट्रिपिंग होना आम हैं। पिछले एक सप्ताह से किसी भी समय अघोषित कटौती बिजली विभाग द्वारा की जा रही हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। वहीं रोजमर्रा का कार्य करने वाले अन्य व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *