स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने मनाया डा.अंबेडकर का परिनिर्माण दिवस

Spread the love

अनंत पत्र
काशी विद्यापीठ। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर में बुधवार को प्रधानाध्यापक सनतकुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व बच्चों द्वारा संविधान निर्माता डा0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक सनत कुमार सिंह ने बताया कि भारत का संविधान लिखने वाले डा0 भीमराव अंबेडकर बहुत बड़े न्यायविद, समाज सुधारक व राजनीतिज्ञ थे। दलित जाति के लिए काफी काम किया। समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। डा0 अंबेडकर हमेशा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकार के बारे में बात की।
इस दौरान हरीराम, शशांक पांडेय, आशीष पांडेय, पुष्पा कुमारी, सुनीता, मालती, संतारा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *