पीएम के संसदीय क्षेत्र के 4000 कुपोषित बच्चों को मिलेगा पुष्ठाहार

Spread the love

आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए होगा वितरण, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सहयोग


पीएम मोदी ने अपने क्षेत्र के कुपोषित नौनिहालों के स्वास्थ्य की किया चिंता


अनंत पत्र
वाराणसी। काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उनके पुष्टाहार की व्यवस्था की है। यह पुष्टाहार प्रत्येक कुपोषित नौनिहालों तक पहुंच जाए इसका दायित्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पदाधिकारियों को सौंपा।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अनुसार 990 आंगनवाड़ी केंद्रों के 4000 कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। महानगर के सभी 100 वार्डों में पुष्टाहार वितरण करने के लिए महानगर पदाधिकारी के नेतृत्व में 26 टीमें बनी है, जो आंगनवाड़ी मुख्य सेविका के साथ सामंजस्य कर 7 नवंबर से केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण प्रारंभ कराएगा।
इस निमित्त महानगर में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश एवं साधना वेदांती तथा मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता संयोजक बनाए गए हैं।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार सोमवार को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य सेविका तथा कार्यकत्रियों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठकों में महानगर पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पार्षद, मुख्य सेविका आदि मौजूद रहे।
बैठकों में मुख्य रूप से राकेश शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, एड अशोक कुमार, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, कुसुम सिंह पटेल, डॉ रचना अग्रवाल, मधुप सिंह, हरि केसरी, किशन कनौजिया, इंदु भूषण गुप्त, दिलीप साहनी, रवि राय, महेंद्र सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, नलिन नयन मिश्र, कमलेश सोनकर, रजत जायसवाल, पार्षद सिंधु सोनकर, राजेश यादव, विवेक कुशवाहा, संतोष सैनी, हुमा बानो, मीरा गुप्ता, कन्हैया शर्मा, मंजू मौर्या सहित सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पार्षद व महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *