

अरबिंद दूबे
लोहता। अति प्राचीन श्री रामलीला समिति लोहता का बहुप्रतिक्षित चुनाव सोमवार को सहायक निदेशक फर्म सोसायटी एवं चिट्स के उप निदेशक मंगलेश पालीवाल के निर्देश पर नियुक्त चुनाव अधिकारी निर्मल दूबे सहायक लेखाधिकारी कार्यालय उप कृषी निदेशक की देख रेख में लोहता स्थित अति प्राचीन रामलीला समिति के प्रांगण में बैध 69 सदस्यीय सूची के आधार पर सर्व सम्मति से सोमवार को संपन्न हुआ।
जिसमे अध्यक्ष पद पर त्रिलोकीनाथ दुबे,उपाध्यक्ष भोलानाथ गुप्ता,मंत्री कंहैया लाल सेठ,उपमंत्री रजेश्वारलाल श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ मौर्य,चंदा मंत्री तेज बहादुर सिंह,रामलीला मंत्री सत्येंद्र दूबे,रामायण मंत्री नन्दलाल जायसवाल के साथ ही 13 सदस्य कार्यकारिणी के लिये सर्व सम्मति से निर्बिरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रामलीला समिति से जुड़े सभ्रांतगणो ने बधाई दी है।