
अनंत पत्र
वाराणसी। कलेक्टरीफार्म स्थित संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र परिसर में बुधवार को उप निदेशक कृषि रक्षा भीमसेन की अध्यक्षता में कृषि अफसरों की गठित क्राप कटिंग समिति की देखरेख में गेंहूं व अरहर की क्राप कटिंग कर उत्पादन क्षमता परखी गयी।
तीन हेक्टेयर भूमि पर बोई गयी गेहूं की प्रजाति डीबी डब्ल्यू 303 का क्राप कटिंग की गयी। जिसकी उत्पादन क्षमता 29 कुंटल प्रति हेक्टेयर रखी। इसके साथ ही लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गयी अरहर की प्रजाति आइपीए क्राप कटिंग की गयी। जिसकी उत्पादन क्षमता नौ कुंटल प्रति हेक्टेयर रही।
क्राप कटिंग के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सुनील कुमार, विनोद सोनकर आदि थे।