नुक्कड़ नाटक का मंचन कर क्षयरोग से बचने के लिए किया जागरुक

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर सोमवार को शहरी सीएचसी (काशी विद्यापीठ) परिसर में पापुलर नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर क्षयरोग के बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान छात्राओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए क्षयरोग (टीबी रोग) के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि भारत में सर्वाधिक मृत्यु टीबी रोग से होती है। संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने रोग फैलता है। दो सप्ताह से खांसी के साथ खून आना टीबी रोग का संभावित लक्षण हैं। घबराएं नहीं जांच कराकर उपचार कराएं। जागरूकता से ही इस पर लगाम लगाया जा सकता है। अस्पताल में मौजूद रोगियों व तीमारदारों ने नाटक के मंचन को सराहा।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा0 आरके सिंह, डा0 प्रवेश मौर्या, डा0 सुधाकर ए, दिव्यांशु राय, अभिषेक सिंह, प्रवीण चौबे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *