तालाब निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Spread the love

अनंत पत्र
काशी विद्यापीठ ब्लाक। गांवो में तालाब निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं होने को बीडीओ राजेश यादव ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम सचिवों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश जारी किया है।
उन्होंने ने बताया कि जल संचयन को लेकर स्थानीय विकास खंड में नौ तालाब निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष पांच पूर्ण हो गये हैं तो वहीं घाटमपुर, ऊंचगांव, केराकतपुर, अनंतपुर कुल चार गांवो में तालाब निर्माणाधीन है। संबंधित ग्राम सचिवों को कार्य में तेजी लाते हुए हरहाल में जनवरी माह तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। घाटमपुर गांव में निर्माणाधीन तालाब क्षेत्र में मौजूद हैंडपंप को जरूरत वाले स्थान पर स्थापित करने का निर्देश ग्राम सचिव गणेश पटेल को दिया गया है। इसके साथ ही बीडीओ ने बताया कि मत्स्य पालन आदि के उद्देश्य को लेकर विकास खंड में निर्माण किए जाने वाले नौ तालाब के सापेक्ष पांच पूर्ण हो गये हैं चार तालाब निर्माण के कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश ग्राम सचिवों को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *