वाराणसी के 40 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एन्क्वास सर्टीफिकेशन के लिए तैयार

Spread the love

3 केन्द्रों के लिए भारत सरकार ने दी, दौरे की तारीख
दिसम्बर 2025 तक 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सर्टीफाइड कराने का लक्ष्य

अनंत पत्र
वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सामुदायिक स्तर पर चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। आरोग्यं परमं धनम् को ध्यान में रखते हुए घर के नजदीक ही संचालित किए जा रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाई जा रही है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ वाईबी पाठक ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भारत सरकार की ओर से निर्धारित सात मानकों जैसे केयर इन प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड बर्थ, नियोनेटल एंड इंफेंट हेल्थ सर्विसेज़, चाइल्डहुड एंड एडोलसेंट हेल्थ सर्विसेज़, फैमिली प्लानिंग, मैनेजमेंट ऑफ कम्यूनिकेबल डिजीज, मैनेजमेंट ऑफ सिम्पल इलनेस इनक्लूडिंग माइनर एलीमेंट्स एवं मैनेजमेंट ऑफ नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज़ पर बेहतर कार्य करने के लिए एनक्वास प्रमाणपत्र दिया जाता है।
मंडलीय क्वालिटी एस्योरेंस कंसल्टेंट डॉ तनवीर सिद्दीकी ने बताया कि वर्तमान में 95 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एन्क्वास के लिए सर्टीफिकेशन तैयार कर सक्षम पोर्टल पर डाटा और डिटेल अपलोड कर स्टेट लेवल तथा स्टेट लेवल से नेशनल लेवल पर भेज दिया गया है। जनपद वाराणसी में 101 आरोग्य मंदिर में से 95 एन्क्वास सर्टीफिकेशन के रिवैलीडेशन में पास हो गये हैं। दिसम्बर 2025 तक 150 फैसिलिटी को सर्टीफाइड कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 19 फैसिलिटी पहले से ही सर्टीफाइड हो चुकी हैं। 14 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का रिवैलीडेशन हो चुका है जिसमें से 12 केन्द्रों का डाटा भारत सरकार को भेज दिया गया है| इसके अलावा 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जिसमें 5 शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 7 ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिनका अंक 70 फीसदी से ऊपर है, सर्टीफिकेशन के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अगर हम जिला अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री संयुक्त चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय की बात करें तो इनका भी अंक 70 फीसदी से ऊपर है, जिसका डिटेल राज्य सरकार को भेज दिया गया है। 40 फैसिलिटी का डाटा और डिटेल भारत सरकार को भेजा जा चुका है, जिसमें से उन्होंने 3 फैसिलिटी की विजिट करने की डेट आगामी माह में दे दी है बाकी इकाईयों की भी भारत सरकार की तरफ से जल्द भ्रमण की डेट दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *