रोहनिया विधायक ने हरी झंडी दिखा कर कृषक भ्रमण दल को किया रवाना

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल उप्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर भ्रमण हेतु कृषि विभाग द्वारा चयनित वाराणसी जनपद के सभी विकास खंडों के 50 किसानों व 20 तकनीकी सहायकों के भ्रमण दल रविवार को कलेक्टरीफार्म स्थित कृषि भवन से विधायक रोहनियां डा0 सुनील पटेल ने हरी झंडी दिखाकर जबलपुर मप्र0 के लिए रवाना किया।
उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि उ.प्र.मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत राज्य के बाहर श्रीअन्न (मोटे अनाज) की उत्पादन तकनीकी, मूल्य संबर्धन, तकनीकी अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कृषकों व कृषि तकनीकी सहायकों के भ्रमण दल को पांच दिनों के लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर भेजा गया है।
भ्रमण दल को रवाना करने से पूर्व विधायक डा.सुनील पटेल द्वारा उपस्थित सभी किसानों से अध्ययन भ्रमण के संबंध में कृषि भवन के सभागार मे विस्तारपूर्वक चर्चा की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे श्रीअन्न की उत्पादन तकनीकी का अध्ययन व प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के अन्य किसानों को भी प्रशिक्षित करें जिससे जनपद में औषधीय गुणों की खान श्रीअन्न की खेती को व्यापक प्रचार व विस्तार मिल सके।
इस दौरान सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजेश राय, वरिष्ठ सहायक आशीष प्रकाश, एडीओ कृषि डा. राजशेखर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्विनी सिंह, एफपीओ टिकरी के अमित सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *