पीएम कुसुम योजना-लाभार्थी कृषकों को किया प्रशिक्षित

Spread the love

सोलर पैनल के रखरखाव में आने वाली समस्या होगी दूर

अनंत पत्र

वाराणसी। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएमकुसुम) योजना के तहत सोलर पंप के संचालन व रखरखाव विषय पर सोलर पंप के लाभार्थी कृषकों का जनपदस्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को कलेक्टरीफार्म स्थित बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र पर आयोजित किया गया था।

  इस दौरान केएसबी कंपनी के प्रतिनिधि संपूर्णानंद सिंह ने सोलर पैनल के रखरखाव में आने वाली समस्याएं व उसके निस्तारण के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सोलर पंप का पानी सुचारू रूप से नहीं देता है जिसका प्रमुख कारण यह है कि सोलर पंप की स्थापना पेंड़ या ऐसे जगहों पर करा देते हैं जहां अच्छी तरह  धूप नहीं मिलता जिसके चलते वह सही तरीके से काम नहीं करता। किसान को चाहिए कि सोलर पंप की स्थापना धूप वाले जगह पर ही कराएं जहां धूप हमेशा आती हो। 

  ओसवाल कंपनी के प्रतिनिधि संदीप ने कहा कि सोलर पंप में कोई समस्या आ रही है तो कंपनी के टोल फ्री नंबर पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं l सोलर पैनल का महीने में कम से कम एक बार सफाई अवश्य करें जिससे धूप पैनल पर पड़े l  टापशन कंपनी के प्रतिनिधि शिवचंद ने सोलर पंप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत शिकायत करने की बात कही। ताकि समस्या का त्वरित निदान किया जा सके। विलंब से शिकायत दर्ज कराने में समस्या अधिक बढ़ जाती है।

  किसानों ने भी प्रश्न पूछकर अपने जिज्ञासाओं को शांत किया। बैठक में जिले के करीब 50 किसान मौजूद थे।

 इस दौरान उप परियोजना अधिकारी शोभा कुमारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्विनी सिंह, विनय सिंह, एडीओ कृषि   बालेश्वर पटेल, प्रेमलता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *