सपाईयो ने स्टेडियम के मुख्य गेट पर धरना देकर नाम को पूर्ववत करने की मांग की

अनंत पत्र
वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा डॉ० संपूर्णानंद स्टेडियम को वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स नाम रखे जाने को लेकर सपाईयो ने आज जबरदस्त विरोध दर्ज कराते हुए सिगरा स्टेडियम के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट को उ. प्र. के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र सौपा। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व मे भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ता आज सिगरा स्टेडियम पहुंचकर डाॅ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम के नाम को पुन: यथावत रखने की मांग रखी सपा एमएलसीआशुतोष सिन्हा ने कहा कि सिगरा स्टेडियम को निजी कंपनी के हाथ देना एवं डाॅ. सम्पूर्णानंद जी के नाम को बदलकर जिला प्रशासन ने घोर अपमान किया है। इसे काशीवासी कत्तई बर्दाश्त नही करेंगे। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि डॉ संपूर्णानंद जी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और पूर्व में राज्यपाल भी रह चुके हैं। वे काशी के घाटो व पक्के महाल के विकास के नवजागरण के अग्रदूत थे। उनका बनारस से दिली लगाव था। ऐसे प्रेरणादायी लेखक, साहित्यकार एवं राजनेता डाॅ. सम्पूर्णानंद जी का नाम सिगरा स्टेडियम के पट्टी से हटाया जाना घोर निंदनीय है। धरना-प्रदर्शन के पश्चात सपा कार्यकर्ताओ के साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित डाॅ. सम्पूर्णानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होने कहा कि विधान परिषद मे सिगरा स्टेडियम के नाम बदले जाने का मुद्दा उठाया जायेगा। सपा नेताओ ने कहा कि जल्द प्रशासन डाॅ सम्पूर्णानंद जी पट्टिका नही लगाया तो सपाई आन्दोलन करने के लिए विवश होंगे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जयसवाल, जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट, वरिष्ठ नेता हरीश नारायण सिंह “बग्गड़”, पार्षद हारुन अंसारी, ईशान श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा आरडी, राहुल यादव, राहुल सोनकर, जितेन्द्र पटेल, राहुल गुप्ता, रिज़वान खान, आयुष यादव, संदीप मिश्रा, अब्दुल कलाम कुरैशी, विकाश श्रीवास्तव, संदीप यादव, शरद सोनकर, वीरेंद्र पाठक ,अतुल श्रीवास्तव , अर्पित श्रीवास्तव, ब्रिजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव , अशरफ, धीरेंद्र सिंह, आदर्श कुमार दुबे, अर्जित श्रीवास्तव ,आशुतोष सिंह, विशाल पांडेय, अक्षय श्रीवास्तव, नितिन सिंह, यश सिन्हा, इनायत अली, मुकेश सिंह, अतुल सिंह, रितेश श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित थे ।