11 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश की मांग

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि सनत कुमार सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 11 अक्टूबर को विजया दशमी (महानवमी) पर परिषदीय विद्यालयो में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका वर्ष 2024 में दशहरा महानवमी व विजयादशमी का अवकाश एक ही तिथि 12 अक्टूबर को घोषित किया गया है। जबकि दशहरा महानवमी 11 अक्टूबर व विजयादशमी 12 अक्टूबर को मनाया जाना है। साथ ही अवकाश तालिका में भरत मिलाप के अवसर पर 13 अक्टूबर को अवकाश नहीं है। विगत वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा विश्व प्रसिद्ध नाटीइमली के भरत मिलाप के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों‌ के लिए अवकाश स्वीकृत किया जाता रहा है। हालांकि भरत मिलाप के दिन साप्ताहिक अवकाश रविवार है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 11अक्टूबर को विजयादशमी (महानवमी) के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किये जाने की मांग की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *