
वाराणसी। दो अक्टूबर को वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के प्रांगड़ में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के सात सदस्यीय टीम द्वारा 18 खिलाड़ियों का चयन किया। हैंडबाल संघ के सचिव अमित पान्डेय किशन ने वतया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 75 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 18 सर्वोच्च मेधावी महिला खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। चयनित सभी 18 खिलाड़ियों का कैंप प्रक्टिस इसी विद्यालय में 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होगा। 14 अक्टूबर को सभी 18 खिलाड़ीयों की टीम जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
निक्की चौहान गोरखपुर, उषा प्रजापति वाराणसी,सुमन वाराणसी,सुमन यादव वाराणसी,खुशबू शर्मा सहारनपुर, रेशमा वाराणसी, सुनीता बस्ती, काजल सहारनपुर,ऋतु पाल लखनऊ, प्रिया शर्मा गोरखपुर, समृद्धि गोरखपुर,सपना कानपुर, मुस्कान गोरखपुर,कनीज फातिमा बस्ती, राजपति अयोध्या, प्रीति गोंद अयोध्या, वैष्णवी दीक्षित प्रयागराज शामिल है।
यह चयन प्रक्रिया 7 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया
जिसमें अभिजीत राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाराणसी हैंडबॉल संघ, उपमा पांडेय उपाध्यक्ष वाराणसी हैंडबॉल संघ, प्रखर शुक्ला उपाध्यक्ष वाराणसी हैंडबॉल संघ, सरकारी कोच हिना खातून बलरामपुर,तरुण सिंह वाराणसी, अमित पांडेय चंदौली, अमित पाण्डेय किशन आयोजक सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ प्रमुख थे।