उत्तर प्रदेश महिला हैंडबाल टीम का चयन दो अक्टूबर को

Spread the love

अमित पांडेय किशन– सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ

अनंत पत्र
वाराणसी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में होने वाली 19वीं अखिल भारतीय स्वर्गीय हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024 के लिए महिला खिलाडियों का चयन प्रक्रिया वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता में 2 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से रखी है। यह प्रतियोगिता 16 से 18 अक्टूबर तक राजस्थान के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम पर होगी। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य की टीम के लिए चयनित महिला खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर वाराणसी पब्लिक स्कूल में 3 से 10 अक्टूबर तक होगा। वाराणसी मंडल की जो महिला खिलाड़ी इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं वह 2 अक्टुबर को पहुंचना सुनाश्चित करे।
उक्त जानकारी अमित पांडेय किशन आयोजक सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *