
अनंत पत्र
वाराणसी। काशी विद्यापीठ विकास खण्ड क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य परीक्षण व आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा का आयोजन सीएचसी मिसिरपुर में सोमवार को किया गया।
एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि 24 घंटे में से अपने स्वास्थ्य के लिए एक घंटा निकालें और उसमें योगासन एवं व्यायाम तथा दैनिक शारीरिक क्रियाकलाप करें। जिससे स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण कर रोगियों से हालचाल लिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में बुखार, जुकाम, खांसी, मधुमेह, रक्तचाप, क्षय रोग, महिला रोग आदि रोगों से पीड़ित 324 रोगियों का उपचार किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए व वितरित किए गये।
शिविर में केंद्र जिलाध्यक्ष अपना दल डा0 नरेंद्र पटेल, सीएचसी अधीक्षक डा0 रामबली सिंह, डा0 राजेश सिंह, डा0 वंदना श्रीवास्तव, डा0 रेनू वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र चौहान आदि थे।