
अनंत पत्र
वाराणसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक माननीय डॉक्टर योगेश दुबे की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस सभागार में दिव्यांग कल्याण विभाग में पंजीकृत संस्थाओं के साथ बैठक की गई ।
जिसमें सदस्यों से संस्थाओं के संचालन में आने वाले समस्याओं एवं दिव्यांगों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए नीतिगत परिवर्तन के संबंध में सुझाव मांगे गए और सभी संस्थाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया।अगर उनको फंड से संबंधित समस्या हो तो उसके संबंध में भी अवगत कराया गया। वाराणसी में दिव्यांग के क्षेत्र में एक मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य करने हेतु सभी लोगों से आह्वान किया गया।