
अनंत पत्र
वाराणसी। संयुक्त निदेशक कृषि (जेडीए) वाराणसी मंडल एसएन दूबे के सेवा निवृत्त के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कलेक्टरीफार्म स्थित कृषि भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की तो वहीं सेवानिवृत्त जेडीए किसानों की सच्चेमन से सेवा करने का मंत्र दिया।
बतादें कि जेडीए वाराणसी मंडल एसएन दूबे बीते 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए हैं। शासन ने वाराणसी जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह को जेडीए वाराणसी मंडल का प्रभार सौंपा है। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक वाराणसी अखिलेश सिंह, उप कृषि निदेशक जौनपुर हिमांशु पांडेय, उप कृषि निदेशक चंदौली भीमसेन, उप कृषि निदेशक गाजीपुर अतेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी वाराणसी संगम मौर्या, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजेश राय समेत कृषि विभाग वाराणसी मंडल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।