राजातालाब में संगम तालाब के कटान से गिर रहे दिवार

Spread the love

तालाब के किनारे अतिक्रमण कर बने घरों के गिरने की आशंका, लोगों को हादसे का डर

अनंत पत्र

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के कचनार गाँव में पंचक्रोशी पथ और राजमार्ग के किनारे कस्बा राजातालाब पुलिस चौकी के पीछे ऐतिहासिक संगम तालाब जर्जर ख़स्ताहाल अवस्था में है लगातार तालाब की दिवार गिरने से इसके जिम्मेदार काफी हद तक प्रशासन भी है। कई मकानों के पीछे स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण न होने से मिट्टी कटती गई। इसके कारण अतिक्रमण कर बनाए गए मकान की नींव खोखली होने से तालाब की दीवार भरभरागर गिर रहीं हैं। यहाँ लोगों के अनुसार अतिक्रमण करके तालाब से सट कर मकान का निर्माण कराया गया है। लेकिन जैसे जैसे समय बीता तालाब मिट्टी का कटान करता रहा और मकान के करीब आ गया। इसी मिट्टी के कटान के कारण दीवार के नीचे की मिट्टी खोखली होती गई और तालाब की दीवार गिरती गई। भले ही प्रशासन भले ही तालाबों के सौंदर्यीकरण का दावे कर रहा हो, लेकिन राजातालाब तहसील और आराजीलाईन ब्लाक मुख्यालय के एक किमी के दायरे में इस संगम तालाब ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता का कहना है कि अगर तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाए तो शायद कोई हादसा नहीं होने की आशंका है। आसपास के लोग किसी अनहोनी और डर के बीच यहाँ रह रहे हैं और वह बार बार उसी निरंकुश जनप्रतिनिधियो और प्रशासनिक अधिकारियों को कोस रहे है। लोगों ने कई बार तालाब के सौंदर्यीकरण की माँग किया परंतु आजतक कुछ नहीं हुआ अब प्रशासनिक अधिकारी तालाब की स्थिति की जानकारी करने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *