पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शिक्षक की मौत

Spread the love

अनंत पत्र
वाराणसी। पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी के दौरान छितौनी में तैनात शिक्षक अभयराज सरोज के सिने मे अचानक दर्द होने से गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह सहित पूरे शिक्षक समाज द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया। बीमार शिक्षकों की ड्यूटी प्राय: सभी कार्यक्रमों में लगा दिए जाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि अन्य ड्युटियों की भांति पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी में भी बीमार व विकलांग शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। शिक्षकों की बात किसी भी स्तर पर सुनी नहीं जाती। अन्यथा ऐसी घटना ना होती। विद्यालय का संचालन मात्र शिक्षामित्र व अनुदेशकों के सहारे छोड़ दिया गया।

सनत कुमार सिंह ने मांग की है कि मृत शिक्षक के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के आश्रित को नौकरी दी जाये। मृतक अभयराज सरोज फुलवरिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों में भय व्याप्त करने हेतु जनपद के सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई । म़ृतक शिक्षक के घर पर सनत कुमार सिंह सहित अनूप सिंह, राजेश सिंह, अतुल तिवारी, हर्षित श्रीवास्तव ,संजय सोनी, अभय ज्वाला, प्रवीण श्रीवास्तव, सन्तोष शर्मा, अशोक कुमार, डॉ प्रमोद पाण्डेय, प्रदीप यादव, उमेश यादव, दिनेश कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक कुमार आदि द्वारा मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *