वाराणसी के महापौर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का विस्तारित चरण 8 फरवरी को जनपद के नगरीय क्षेत्र में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी उपस्थित थे। महापौर ने दीप प्रज्वलित कर शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का विस्तारित चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद जनता को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहले चरण में जो भी लाभार्थी लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हों, वह इस विस्तार चरण में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मोदी सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को उन्होंने गिनाते हुए लोगों से अपील की कि मौजूदा सरकार आम जनमानस की बेहतरी तथा भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उसी लोक कल्याण की कामना की पूर्ति का यह उदाहरण है कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण प्रारंभ किया गया। महापौर ने पंडाल में लगे तमाम स्टालों का जायजा लिया। उन्होंने शहीद उद्यान में लगे पंडाल में आए हुए लाभार्थियों को अपने हाथों से योजनाओं का ऑन द स्पॉट लाभ प्रदान किया। उन्होंने गैस चूल्हा, राशन कार्ड इत्यादि सुविधाओं को कई लाभार्थियों को अपने हाथों से वितरित किया। सभा स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की सूचना शिक्षा एवं संचार (आई ई सी )वैन भी पहुंची हुई थी। एलईडी वैन के माध्यम से लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदर्शित किया गया। प्रचार साहित्य एवं कैलेंडर वितरित किया गया और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *