फोरलेन सड़क निर्माण- उड़ रही धूल मिट्टी से राहगीरों का घुट रहा दम-राहगीर हो रहे चोटिल

Spread the love

चांदपुर चौराहे से लेकर परमपुर रिंग रोड तक निर्माणाधीन फोरलेन सडक़ पर धूल-मिट्टी उडऩे से राहगीर परेशान हैं।

अनंत पत्र
वाराणसी। राहगीरों और छोटे वाहन चालकों के लिए धूल मुसीबत का सबब बनी हुई है। उड़ती धूल राहगीरों की आंखों में पड़ रही है और लोग देख न पाने की सूरत में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनो चांदपुर चौराहे से लेकर लोहता बाज़ार,कोरौता बाज़ार होते हुये परमपुर स्थित रिंग रोड तक फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण कार्य में दोनो पटरियों पर पहाड़ की कटिंग और मिटी डालकर उसे रोलिंग करने का कार्य किया जा रहा है।
लोहता बाज़ार में शीवर पाईप लाईन भ्रष्ट हो जाने से मल जल का बदबूदार पानी बीच सड़क पर नदी नाले का रुप धारण कर चुकी है। आम राहगीर,स्कूली बच्चे,उम्र दराज लोग और छोटे वहन चालक मल जल में गिर कर चोटिल हो रहे है तो अन्य जगहो पर सडक़ निर्माण कंपनी द्वारा पानी न डाले जाने से धूल उड़ रही है। जिससे सडक़ से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों की समस्याएं लगातार बनी हुई है। राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है,जब बड़े वाहन गुजरते हैं और बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है। धूल मिट्टी के चलते कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आते जाते हैं। उनको भी परेशानी उठानी पड़ रही है।बता दें कि वाराणसी में बढ़ते वायु प्रदूषण से इस तरह सडक़ निर्माण में बरती गई लापरवाही के कारण रेड जोन में शामिल हो सकता है।
स्थानीय भट्ठी गाव निवासी अपना दल के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह,संजय सिंह कोरौता के डा पारस पटेल,मुन्ना पटेल,किसान विश्वकर्मा,जमुना पटेल,राजेश पटेल ने कहा कि मार्ग पर पानी न डाले जाने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ साथ आसपास रह रहे लोगों को भी परेशानी हो रही है। सडक़ किनारे बसे लोगों के घर धूल से भर रहे है और स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। यदि जिला प्रशासन और एनएचएआई तत्काल कार्यदाई संस्था से एनजीटी के नियमों का पालन नही कराती है तो जल्द ही ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर जन हित में शिकायत दर्ज करायेगा।

क्या है एनजीटी का नियम

फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को को धूल उडऩे वाले स्थानों पर नियमित पानी डालने के साथ ही निर्माण कार्य के दौरान भ्रष्ट शीवर पाईप लाईन को प्राथमिकता देना साथ ही आम नागरिकों के सुगम यातायात के लिये दिशा सूचक संकेत और अवरोधक लाल कपड़ा आदि जे द्वारा आम राहगीरों के हित मे कार्य करने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *