भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी चलाया स्वक्षता कार्यक्रम

Spread the love

अनंत पत्र


वाराणसी। अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर के नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार से शुरू हुए स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन भी महानगर के सभी मंडलों के देवालयों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में किसान मोर्चा के महानगर संयोजक योगेश सिंह पिंकू के संयोजन में तेलियाबाग स्थित काली माता मंदिर परिसर व संबंधित क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल के संयोजन में रघुनाथ नगर, तुलसीपुर स्थित राम जानकी मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य एवं नव्य मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में स्वच्छता संबंधित यह पहल प्रभु की सेवा का ही एक अभिन्न रूप है। इस दौरान मुख्य रूप से पुन्नू लाल बिंद, भरत जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, मनीष मौर्य, सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।
महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व एवं पार्षद मदन मोहन दुबे के संयोजन में खजुरी वार्ड स्थित पृथ्वीश्वर महादेव, इच्छेश्वर महादेव प्रांगण में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन चलाए गए स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से डॉ रचना अग्रवाल, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, डॉक्टर हरि केसरी, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, कुशाग्र श्रीवास्तव, रवि राय हिलमिल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *