
अनंत पत्र
वाराणसी। विकास भवन के सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में जनपद के आठ विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों को खेती किसानी आदि से सम्बंधित कृषि यंत्र/कृषिरक्षा उपकरण/स्माल गोदाम/ थ्रेसिग फ्लोर/ कस्टम हायरिंग सेंटर आदि के लिए ई लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें विकास खण्ड काशी विद्यापीठ से 07, आराजीलाईन से 13, सेवापुरी से 08, बड़ागांव से 17, पिंडरा से 08, हरहुआ से 10, चोलापुर से 10 तथा चिरईगांव से 07 इस प्रकार कुल 80 कृषकों का चयन मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समितिके सदस्यों के समक्ष ई लॉटरी के माध्यम से किया गया।
ई लाटरी कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एल0डी0एम0, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी(NIC), के अलावा जनपद के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।