आन लाईन कृषि यंत्र बुकिंग करने वाले कृषक भाग लेकर उठाये लाभ

अनंत पत्र
वाराणसी। कृषि निदेशालय (अभियंत्रण अनुभाग) उ0प्र0, लखनऊ के पत्रांकः अभि0-19/1657/ एस0एम0ए0एम पत्रा0/ 2023-24 दिनांक 05-01-2023 द्वारा शासनादेश सं0- 63/ 2023/ 1063/ 12-2-2023/ 100(05)/ 2014 दिनांक 05 अगस्त 2023 में वर्णित दिशा निर्देशों मे दी गयी व्यस्थानुसा रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाई टेक कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम इत्यादि के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल पर अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (DLEC) के समक्ष ई-लॉटरी करायी जानी है, जिसके लिए जनपद के कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग मे कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धित समस्त योजनाओं में अनुदान पर वितरण हेतु कृषि यंत्रों/ कृषि रक्षा उपकरणों में लाभार्थियो के चयन के लिए ई-लॉटरी कराये जाने हेतु दिनांक 11 जनवरी, 2024 को स्थान सभागार, विकास भवन, वाराणसी व समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे निर्धारित किया गया है।
जनपद के सम्बन्धित जिन कृषक बन्धुओं द्वारा कृषि यंत्र/ कृषि रक्ष उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग किया गया है, वें उक्त निर्धारित तिथि, स्थल व समय मे उपस्थित रहकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता कर के लाभ प्राप्त करे।