उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत कृषकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षाण सुरु

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर वाराणसी मेँ कृषि विभाग वाराणसी द्वारा श्रीअन्न (मिलेटस) के उत्पादन व उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उ0प्र0 मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेटस बीज उत्पादन पर तीन दिवसीय कृषि उत्पादन संगठन के 50 सदस्यों के प्रशिक्षण का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर के किया गया।
प्रशिक्षाण कार्यक्रम मे वक्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने श्रीअन्न को एक अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, श्रीअन्न स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक अन्न है इसका उत्पादन व प्रसंस्करण कर एफ0पी0ओ0 श्रीअन्न के उत्पाद को जनमानस तक पहुचाकर अपनी आय मे वृद्धि कर सकता है।
प्रशिक्षण मे जनपद के विकासखण्ड काशी विद्यापीठ व आराजीलाइन के कुल दस कृषक उत्पादक संगठनों(एफ0पी0ओ0) के 50-60 सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र के दौरान के0वी0के0 वैज्ञानिक एन0के0 सिंह ने श्रीअन्न (मिलेटस) के इतिहास व वर्तमान मे इसके प्रासंगिकता, शिवप्रकाश ने विभिन्न प्रकार के मिलेटस ज्वार, बाजरा, कोदों, सावां, कंगनी, रागी इत्यादि के बीज उत्पादन की तकनीकी विधा एवं श्रीमती प्रतिक्षा सिंह ने विभिन्न प्रकारों के मिलेटस से बनने वाले व्यंजनों व उनके पोषक मुल्यों के विषय पर एफ0पी0ओ0 सदस्यों से चर्चा की।
उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों,प्रतिभागी एफ0पी0ओ0 सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *