
अनंत पत्र। जीवा तिवारी
वाराणसी। जीटी रोड रखौना गांव के सामने शनिवार की रात एलपीजी भरे टैंकर मे भीषण लगी आग से हाहाकार मच गया। इस दौरान चालक वाहन से कूदकर भागा और अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते विकराल आग फैलने की आशंका से आसपास के लोगों में दशहत फैल गई लोग भागने लगे।
बताया जाता है कि एक कार को बचाने के चक्कर में एलपीजी गैस भरा टैंकर पलट गया और उसमे आग लग गई।
दहशत का माहौल
पुलिस ने रखौना गांव सहित आस-पास के गांवों को खाली करवा रही है। हजारों लोग घर छोड़ कर दूर खड़े हैं अनहोनी के डर से सहमे हैं। आग की भयावह लपटें तीन किलोमीटर दूर से ही देखी जा सकती है। मौके पर इंडियन आयल, फायर सर्विस, वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और ट्रैफिक के कर्मचारी मौजूद हैं। समाचार दिये जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।