अत्यधिक ठंड के चलते विद्यालयों में हो अवकाश। सनत कुमार सिंह

Spread the love

अनंत पत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी ने बताया कि कई दिनो से पड़ रही भीषण ठंढ में विद्यालय बंद किया जाना आवश्यक हो गया है। ठंड से निपटने के लिये बच्चों के पास पर्याप्त ऊनी कपड़े भी नहीं है।भीषण ठंड में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक हो रहा है। पूर्व में भी समय परिवर्तन की मांग संगठन द्वारा किया जा चुका है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्तमान समय में ठंड बढ़ती जा रही है । घना कोहरा छाया हुआ है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल सम्भावना है। ऐसी स्थिति में ठंड को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाना न्यायोचित होगा।
उन्होने बताया कि ग्रीष्मावकाश में 15 दिन का अवकाश काटकर माह जनवरी में 15 दिवस शीतकालीन अवकाश घोषित है। मनमाने तरीके से व भयादोहन के नीयत से शीतकालीन अवकाश के समय शिक्षकों के प्रशिक्षण कराये जाने के आदेश जारी हो रहे हैं जो बिल्कुल गलत है और शीतकालीन अवकाश में कराये जा रहे प्रशिक्षण बिल्कुल अमानवीय भी है जिसका संगठन द्वारा विरोध किया जायेगा। शीतकालीन अवकाश के समय प्रशिक्षण में शिक्षक भाग नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *