काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का जनपद स्तरीय आयोजन 17 सितम्बर से होगा

Spread the love

प्रतियोगिता में 50 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन एवं 7500 से अधिक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए

जनपद स्तर पर 98 एकल पुरस्कार एवं समूह स्टार के 47 पुरस्कार दिए जाएंगे

      वाराणसी। जनपद स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 17,18,19,20 सितंबर को होगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन न्याय पंचायत विकास क्षेत्र के 41 स्थलों तथा जोन स्तर पर 20 स्थलों पर 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 12 सितंबर तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में 50000 से अधिक ऑनलाइन आवेदन एवं 7500 हजार से अधिक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए।

37000 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतीभा का प्रदर्शन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 17 विधाओं में एकल तथा समूह के 10 से 18 आयु वर्ग, 18 से 40 आयु वर्ग, 40 से अधिक आयु वर्ग तथा विश्वविद्यालय स्तर के प्रतिभागी विजेता घोषित किये गये। जोन स्तरों से प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान तथा विकासखंड स्तरों पर प्रथम स्थान प्राप्त जनपद स्तर प्रतिभाग किया जाएगा।
जनपद स्तर पर 98 एकल पुरस्कार एवं समूह स्टार के 47 पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेता प्रतिभागियों को 17 सितंबर से प्रारंभ हो रही जनपद स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करना है। नृत्य विधा की प्रतियोगिता गिरिजा देवी स्मृति सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट, गायन विधा की प्रतियोगिता मण्डलायुक्त सभागार में, नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिता केन्द्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान में, वादन की प्रतियोगिताएं (लोक वादन को छोड़कर) सनबीम वरूणापार में तथा लोक वादन की प्रतियोगिता संत अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *